पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आगामी श्रीराम नवमी शोभायात्रा की भव्य तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक मधुबनी के प्रतापनगर स्थित मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक प्रवीण चौरसिया ने की। बैठक में शोभायात्रा की सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था, स्वागत द्वार, जल सेवा, चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अनुशासन सहित विभिन्न आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि शोभायात्रा के मार्ग को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन से विशेष सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलकर लिखित आवेदन देगा, ताकि विगत वर्षों से उत्पन्न समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके। संयोजक प्रवीण चौरसिया ने जानकारी दी कि इस वर्ष की श्रीराम नवमी शोभायात्रा 7 अप्रैल को प्रातः 11 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.