रामनगर, फरवरी 7 -- रामनगर, संवाददाता। मालधन के तुमड़िया डैम से सटे जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो तमंचे, एक बंदूक समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने वाली सामग्री बरामद की गई है। आरोपी फैक्ट्री में हथियार तैयार कर रामनगर सहित विभिन्न जगहों पर सप्लाई करता था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को मालधन में चेकिंग की। कोतवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुमड़िया डैम क्षेत्र के जंगल में छापा मारा। यहां एक झोपड़ी में महमूद पुत्र अब्दुल वारिग निवासी फरीदपुर थाना डिलारी जिला मुरादाबाद यूपी को पकड़ा गया। झोपड़ी में हथियार बनाने वाली मशीन मिली। तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में हथियार बनाने की साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.