रामनगर, फरवरी 10 -- रामनगर। करणी सेना और स्कूली बच्चों ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंजरपड़ाव में बच्चों के लिए भवन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा है। बच्चों ने बताया कि रामनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंजरपड़ाव में खुले टीनशेड के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बच्चों के क्लासरूम बनाने के लिए शिक्षा विभाग या अन्य किसी विभाग के पास बजट नहीं है। यहां पढ़ने वाले बच्चे बहुत होनहार हैं, लेकिन सिस्टम की उदासीनता उनकी मेहनत पर भारी पड़ रही है। बच्चों और करणी सेना के सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि स्कूली बच्चों के लिए भवन उपलब्ध कराया जाए। यहां अध्यक्ष सूरज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री हरीश प्रकाश, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर शर्मा, प्रदेश...