रामनगर, सितम्बर 8 -- रामनगर। शहर के विभिन्न वाहन यूनियनों के पदाधिकारियों और स्वामियों ने सोमवार को आरटीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वाहन स्वामियों ने कहा कि पूर्व में उनके वाहनों की फिटनेस रामनगर सहायक संभागीय कार्यालय में कम दरों में की जाती थी, लेकिन अब कुछ समय से यह कार्य हल्द्वानी किए जाने से वाहन स्वामियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अब फिटनेस के चार्ज तीन गुना बढ़ा दिए गए हैं और फिटनेस का कार्य प्राइवेट हाथों में सौंप दिया गया है। जिससे इस कार्य में लगे प्राइवेट कंपनी के लोग वाहन स्वामी के साथ मनमर्जी से शुल्क वसूल रहे हैं। इससे उनके आगे एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति वाहनों की फिटनेस का कार्य रामनगर में ही न्यूनतम दरों पर शुरू कराया जाए। यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.