रामनगर, जनवरी 24 -- रामनगर, संवाददाता। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव में संस्कार भारती की ओर से आयोजित वसंत उत्सव में शनिवार को लोक कलाकारों ने संस्कृति के रंग बिखेरे। लोकगायिका माया उपाध्याय ने ओ माया तू बसीगे छै मेरो दिलमा, लोकगायक गजेंद्र राणा ने नंदा देवी राज जात यात्रा, लोकगायक नीरज चुफाल ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में गीत गाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। कलाकारों ने कुमाउनी शैली पर आधारित नृत्य भी किया। कार्यक्रम का शुभारंम विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर कमल बेलवाल, गिरीश मठपाल, दीप जोशी, कमल सती, मोहन बिष्ट, नवीन करगेती, विनीत रिखाड़ी, मनोज पपनै, मानवेन्द्र कालाकोटी, रोहित गोस्वामी, भावना भट्ट, भरत तिवारी, देवन्द्र हालसी, सलभ मित्तल,ऋषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.