रामनगर, फरवरी 2 -- रामनगर, संवाददाता। भोजन माताओं ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने और 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मोहल्ला लखनपुर स्थित शहीद पार्क में प्रदर्शन किया। लखनपुर से लेकर तहसील परिसर तक रैली निकाली। सरकार पर उपेक्षा और उत्पीड़न का आरोप लगाया। एसडीएम प्रमोद कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन की अध्यक्ष शारदा देवी ने बताया कि लंबे आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर सुशीला देवी, विमला देवी, नंदी देवी, तुलसी देवी, शशि देवी, मंजू देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...