रामनगर, सितम्बर 6 -- रामनगर। रामनगर ब्लॉक सभागार में शनिवार को सर्वसम्मति से प्रधान संगठन के चुनाव सम्पन्न हुए। ग्राम पंचायत क्यारी के प्रधान नवीन सती को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। रामनगर ब्लॉक के 50 ग्राम प्रधानों में से 42 ग्राम प्रधानों ने अपना समर्थन नवीन सती को दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ग्राम प्रधान चिल्किया तनुप्रिया, ग्राम प्रधान उदयपुरी बन्दोबस्ती रेखा चौधरी और ग्राम प्रधान पुछड़ी हज्जन नरगिस चनी गईं। ग्राम प्रधान आनंद नगर महिपाल सिंह, ग्राम प्रधान बसई रचना रावत और ग्राम प्रधान पीरूमदारा प्रकाश मठपाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। ग्राम प्रधान शक्कनपुर सोबन सिंह और ग्राम प्रधान धर्मपुर कठियापुल जसकरन सिंह गिल को महासचिव बनाया गया। ग्राम सभा नया गांव चौहान से धर्मपाल नेगी और ग्राम सभा नया झिरना से एडवोकेट मनोज सिंह को प्रवक्ता बन...