बगहा, फरवरी 16 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के अर्जुन वक्रिम शाह स्टेडियम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार की रात शिव विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रामनगर में पहली बार आयोजित इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। पारंपरिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती के दव्यि विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जमे रहे। मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। शिव-बारात की झांकी, देवी-देवताओं की सजीव प्रस्तुति और विवाह की पारंपरिक रस्मों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों से पूरा स्टेडियम गूंजता रहा। वही कार्यक्रम में शामिल लोग इस पर झ...