हल्द्वानी, अगस्त 10 -- रामनगर। रामनगर में भाजपा ने दूसरी लिस्ट में भी ब्लॉक प्रमुख का चेहरा साफ नहीं किया है। एक निर्दलीय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं। शनिवार को रामनगर में ब्लॉक प्रमुख की दावेदार निर्दलीय मंजू नेगी ने अपने पति संजय नेगी व अन्य समर्थित करीब 18 बीडीसी सदस्यों की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की है। रक्षाबंधन के दिन बीडीसी सदस्यों का स्वागत किया है। हालांकि विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट ने ब्लॉक प्रमुखी के लिए दावेदारी की हैं। उनका नाम अब तक जारी नहीं होने से कई कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि लिस्ट जारी करने का क्रम चल रहा है। कोई निर्दलीय प्रत्याशी के शामिल होने की उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं संजय नेगी ने बताया कि उनके पास भाजपाइयों के फोन आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.