रामनगर, नवम्बर 16 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ के प्रो. गिरीश चंद्र पंत ने जनजाति समाज की विकास यात्रा विषय पर व्याख्यान दिया। बिरसा मुंडा के जीवन और समाज के लिए उनके योगदान के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। संचालन डॉ. अलका ने किया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. सुमन कुमार, वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. दीपक खाती, डॉ. इंदु आर्या, डॉ. मनोज कुमार नैलवाल, गोविंद सिंह जंगपांगी, आनंद बल्लभ रिखाड़ी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.