रामनगर, फरवरी 8 -- रामनगर। पीएनजीपीजी महाविद्यालय में एनसीसी बी प्रमाण पत्र परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पीएनजी महाविद्यालय को 24 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा व 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल इकाई से संबद्ध संस्थानों की बी प्रमाण पत्र परीक्षा का परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। 24 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल पीवी कुलकर्णी के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन सात व आठ फरवरी को किया गया। पहले दिन प्रायोगिक परीक्षा ली गई। दूसरे दिन कैडेटों ने लिखित परीक्षा दी। जिसमें पीएनजी महाविद्यालय, जीपीपी रामनगर, जीआईसी रामनगर, जीजीआईसी रामनगर, जीआईसी कोटाबाग, दून मॉडर्न एकेडमी कोटाबाग, जीआईसी कालाढूंगी, एसडीआर रुद्रपुर, ऑक्सफोर्ड रुद्रपुर, जीएनजीआईसी रुद्रपुर, एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी व राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपु...