मोतिहारी, जनवरी 1 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जागापाकड़ पंचायत अंतर्गत रामनगर चंवर में गुरुवार दोपहर डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष सह परिक्षयमान डीएसपी ऋषभ कुमार के निर्देश पर दारोगा संतोषी कुमारी व अर्जुन रविदास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अरेराज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 बहादुरपुर निवासी इंद्रजीत प्रसाद (52) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इंद्रजीत को चंवर की ओर जाते हुए देखा गया था। देखने से वह अर्द्धविक्षिप्त प्रती...