रामनगर, अक्टूबर 6 -- रामनगर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला खताड़ी निवासी फरीद कुरैशी पुत्र अय्यूब कुरैशी उम्र 26 साल अपनी बहन ग्राम आलेपुर टांडा जिला रामपुर यूपी से मिलने गया था। रविवार की शाम वह फरीदनगर यूपी निवासी राशिद के साथ बाइक पर सवार होकर रामनगर लौट रहा था। इसी दौरान दाढ़ियाल रोड अकबरपुर में उसकी बाइक खड़े वाहन से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए काशीपुर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान फरीद की मौत हो गई। जबकि राशिद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक फरीद कुरैशी के सात भाई बहन है। मृतक और उसके पिता ठेकेदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.