कटिहार, जुलाई 19 -- हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित रामनगरबंशी गांव में शुक्रवार को बूढ़ी माता की पूजा अर्चना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर सरपंच अनिल मंडल व समाजसेवी प्रशांत कुमार झा ने बताया कि बूढ़ी माता मां भगवती की पूजा अर्चना को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया है। बताया यह कलश शोभायात्रा रामनगरबंशी गांव से चलकर नयाटोला चांपी भासना धार में जल भरकर पुनः रामनगरबंशी गांव पूजा स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर मां भगवती के जयकारा के साथ चल रही थी। मौके पर मुख्य अतिथियों ने बताया कि यह पूजा की परंपरा पूर्वजों से चली आ रही है। जिस परंपरा को आज भी कायम रखते हुए बड़े विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की गई। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.