लखीसराय, फरवरी 18 -- रामगढ़ चौक, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गवारा गांव में 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ को लेकर सोमवार की सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिस कलश शोभा यात्रा में 201 कन्याएं एवं सुहागिन महिलाओं ने हिस्सा लिया। जो कलश शोभा यात्रा ढोल बजे के साथ यज्ञ स्थल से चलकर ग्रामीण तालाब पर पहुंची जहां अचार्य राजकुमार पांडे के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद यजमान सुनील यादव एवं उनके धर्मपत्नी रूबी देवी के साथ सभी कुमारी कन्याएं एवं सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने कलश में जलाभिषेक किया तत्पश्चात सभी यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे नौजवान जय श्री राम का नारा लगाते चल रहे थे। जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना था। जबकि स्थल पर कलश को स्थापित कर 24 घंटे का अखंड राम धुनी य...