मधेपुरा, फरवरी 9 -- आलमनगर, एक संवाददाता खुरहान पंचायत के फौरसाही गांव में तीन दिवसीय रामधुन को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा फौरसाही गांव स्थित यज्ञ स्थल से निकाली गई। रामधुन को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा जीरोमाइल चौक होते हुए खुरहान स्थित माता डाकिनी मंदिर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर परिसर स्थित पौराणिक कुएं से कलश में जल भरा गया। गाड़ी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ नए-नए परिधानों में सुसज्जित 501 कन्याओं ने कलश में जल भरकर यजमान छोटेलाल भगत व अन्य यजमानों के साथ माता काली मंदिर, भागवतपुर टोला आदि जगहों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। चारों ओर धार्मिक माहौल बन गया हैं। शोभा यात्रा में शामिल छोटेलाल भगत ने बताया कि कलश शोभा यात्रा निकालने से लोगों की आत्म शुद्धि होती है। आत्म शुद्धि होने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.