धनबाद, जनवरी 3 -- महुदा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं बाघमारा प्रखंड 20 सूत्री के पूर्व अध्यक्ष रामधनी महतो की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को लालबंगला स्थित रामधनी चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई। मौके पर दर्जनों लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी को याद किया। जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड राज्य बनाने में रामधनी महतो का बड़ा योगदान था। उन्होंने बाघमारा से इस आंदोलन का शुभारंभ किया और आज हमलोगों को झारखंड अलग राज्य मिला। झारखंड के हक की लड़ाई में कई उपलब्धियां हैं, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान की बदौलत अस्तित्व में आया है। मौके पर कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष धीरेन रवानी, स...