नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Patanjali Foods result: योगगुरु रामदेव की कंपनी- पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 60 प्रतिशत बढ़कर 593.44 करोड़ रुपये हो गया। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 370.88 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की आय बढ़कर 10,541.12 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,020.38 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही नतीजे के बाद अब कंपनी के शेयर गुरुवार को फोकस में रहेंगे। शेयर अभी 522 रुपये पर है। यह 480.70 रुपये के 52 वीक लो से रिकवरी के ट्रैक पर है। बता दें कि इसी फरवरी महीने में शेयर ने 52 वीक लो को टच किया था।किस सेगमेंट का क्या रहा हाल? कंपनी के खाद्य, घरेलू और पर्सनल केयर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.