जमशेदपुर, अगस्त 29 -- जमशेदपुर । झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म के संस्कार भोज कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर 12.35 बजे घोड़ाबांधा स्थित श्राद्ध स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने रामदास सोरेन की परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रामदास की पत्नी सूरजमनी सोरेन से कुछ देर तक बातचीत की। राज्यपाल के घोड़ाबांधा पहुंचने पर पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया था। घोड़ाबांधा पहुंचने के बाद सबसे पहले वह रामदास सोरेन की चित्र पर कुछ अर्पित करने पहुंचे। उनके साथ रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से सीधे घोड़ाबांधा पहुंचे। इस बीच जे मधुरा प्रसाद महतो भी श्रद्धांजलि देने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.