कोडरमा, अगस्त 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से पूरे झामुमो परिवार सहित जिले में शोक की लहर है। झामुमो जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय एवं जिला संगठन सचिव संजय साजन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन का जीवन संघर्षमय रहा है। उन्होंने संघर्ष के बल पर राजनीति में पहचान बनाई और विधायक से राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री तक का सफर तय किया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। नेताओं ने कहा कि बहुत ही कम समय में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया। राज्य में सुधार और नई योजनाओं की शुरुआत की, जिसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा था। उनकी कमी पार्टी और राज्य को हमेशा खलेगी। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में जिला सचिव पवन माइकल कुजूर, केंद्रीय समिति सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.