अयोध्या, फरवरी 3 -- चौकी शुरू होते ही 11 गांवों में बढ़ेगी पुलिस की सक्रियता, शारदा सहायक नहर पर रहेगा सख्त पहरा निर्माण में लापरवाही पर सख्त रुख, एसपी ग्रामीण बोले-समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं मवई, संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र के रामदास नगर में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौकी का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि चौकी के शुरू होते ही क्षेत्र के करीब 11 गां...