मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सोनपुर मंडल के रामदयालु नगर स्टेशन के पास 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को पथराव किया गया। इसमें ट्रेन की बोगी संख्या सी-7 की सीट नंबर 28 व 29 की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि, इसमें कोई यात्री जख्मी या चोटिल नहीं हुआ। स्कॉट पार्टी में तैनात आरपीएफ के एएसआई शिवजी ने इसकी जानकारी हाजीपुर आरपीएफ पोस्ट को दी। मामले को लेकर हाजीपुर में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरपीएफ हाजीपुर मामले की छानबीन कर रही है। देर रात तक पत्थर मारने वाले का सुराग नहीं मिल सका था। वंदे भारत में यात्रा कर रहे पूर्वी चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र के योगिया निवासी शंभू प्रसाद चौरसिया ने आरपीएप को बताया कि उसने बेतिया से पाटलिपुत्र जाने के लिए ट्रेन पकड़ी थी। रामदयालु नगर स्टेशन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.