मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर। रामदयालु नगर में फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले उजड़ने के डर से सहमे रहते हैं। वेंडिंग जोन में स्थायी दुकान देने की बजाए इन्हें यहां से हटने के लिए निगम की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि दशकों से हमलोग यहां दुकान लगाते आ रहे हैं। बुनियादी सुविधा तो दूर, खुले गंदे नाले की ढलाई तक नहीं हो पाई है। बैंकों से लोन नहीं मिलने के कारण महाजनी कर्ज लेकर सब्जी लाते हैं। खुले में रहने के कारण सब्जियां सूख जाती हैं, जिससे मुनाफा की जगह नुकसान ही होता है। इनका कहना है कि कुढ़नी, मनियारी, मुशहरी, सकरा और वैशाली तक के किसान यहां सब्जी बेचने आते हैं। अगर सुविधाएं मिलें तो सब्जी का कारोबार जिले की आर्थिक गतिविधि का बड़ा आधार बन सकता है। रामदयालु नगर में सुबह-शाम सब्जी खरीदने दूर-दूर से लोग आते हैं, क्योंकि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.