मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामदयालुनगर भीखनपुरा मां मनोकामना देवी मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का मुख्य द्वार शहर में सबसे ऊंचा 110 फीट का होगा। 12 ज्योतिलिंग के दर्शन के साथ-साथ रंग बदलती हुई रोशनी से महाकालेश्वर मंदिर शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। यहां पर पिछले एक माह से बंगाल से आए 20 से अधिक कारीगर पूजा पंडाल के निर्माण में जुटे हैं। यहां माता की स्थायी प्रतिमा होने से पूजा और पंडाल आकर्षण बनाया जाता है। समिति इसबार यहां 46वां पूजा समारोह मना रही है। चौतरफा आधा किमी तक रहेगी सजावट: समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह और सचिव घनश्याम सिंह ने बताया कि मां मनोकामना देवी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन को आते हैं। यहां पूजा पंडाल को भव्य रूप दिया जा रहा है। रामदयालु के दीपू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.