चाईबासा, जनवरी 14 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रामतीर्थ धाम पूरी तरह सज-धज कर श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। मानेश्वरम (रामेश्वरम) मंदिर समिति की ओर से मकर पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्नान घाट की साफ-सफाई, मंदिर प्रांगण की स्वच्छता, रंग-रोगन और पूजा-अर्चना की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सनत प्रधान ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर रामतीर्थ धाम में विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता और पूजा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रामतीर्थ धाम में बहने वाली वैतरणी नदी का मनोरम दृश्य श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित कर रहा है। चट्टानों से टकराकर बहता कल-कल करता स्वच्छ जल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.