फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन पर हुये जानलेवा हमले के विरोध में गुरुवार को सपाई मुखर हो गये। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और धरना प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सपा के धरना प्रदर्शन को देखते हुये पुलिस की कड़ी चौकसी रही। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्वान्ह कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गये। जिलाध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन में कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, लूट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनायें आम हो गयी है। राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को करणी सेना लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। 27 अप्रैल को जब बुलंदशहर जा रहे थे तो अलीगढ़ उनके काफिले पर हमला किया गया। शासन प्रशासन की ओर से इसमें कोई कार...