मथुरा, जुलाई 13 -- सपा सांसद रामजीलाल सुमन शनिवार दोपहर थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया पहुंचे और एक सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त हुई आंबेडकर प्रतिमा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सरकार को दलित विरोधी सरकार बताया। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में करीब एक सप्ताह पूर्व आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इसमें आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में सपा राज्य सभा सदस्य रामजीलाल सुमन भी भरतिया पहुंचे। सांसद ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस से प्रतिमा लगने का समय पूछा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अपराधियों की सरकार है। इसमें आम आदमी सुरक्षित नहीं है। सपा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.