भागलपुर, फरवरी 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि रामजानीपुर पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन शुक्रवार को एक लीग मैच और एक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। पहला लीग मैच किशनदासपुर और पीरपैंती के बीच खेला गया। किशनदासपुर ने यह मुकाबला 29 रनों से जीत लिया। वहीं क्वार्टर फाइनल रामपुर और हुजूरनगर के बीच खेला गया। हुजूरनगर ने यह मुकाबला 7 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। निर्णायक की भूमिका दीपक यादव, लड्डू यादव, रोशन और रंजन ने निभाई। ऑनलाइन स्कोरिंग की जिम्मेदारी छोटा रवि ने संभाली, जबकि ऑफलाइन स्कोरर के रूप में नीतीश और अजीत अविनाश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...