बांका, सितम्बर 20 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। रामचुआ पंचायत के समाजसेवी सह पूर्व सरपंच विष्णुदेव प्रसाद सिंह (90) की बीते बुधवार की शाम करीब छह बजे हृदयाघात से मौत हो गई। इनके अचानक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम की लहर दौड़ पड़ी। वहीं अंतिम दर्शन करने गुरुवार को पंचायत वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वे राज्य स्तरीय फूटबॉल खिलाड़ी थे। साथ ही मौत के एक दिन पूर्व तक रामचुआ खेल मैदान पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम करते रहे। समाज में वो लोकप्रिय इंसान थे। जिनकी कमी ग्रामीणों के अलावा खेल जगत के युवाओं में खल रही है। उन्होंने हॉकी एवं बॉलीबॉल में भी कई मैडल हासिल कर जिले वासियों को गौरवान्वित किया है। वर्तमान में उनके पुत्रवधू पंचायत समिति सदस्य हैं। मृतक के एकलौते पुत्र चितरंजन सिंह ने गुरुवार को उत्तर वाहिनी गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.