कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर। माता-पिता, पिता-पुत्र, भाई-भाई, राजा-प्रजा के बीच कैसे रिश्ते होने चाहिए, रामचरितमानस हमें यही सिखाती है। गोविंदनगर में आयोजित तुलसी जयंती के अवसर पर भूपेश अवस्थी कहा कि रामायण सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। तुलसीदास सर्वश्रेष्ठ कवि हैं। सभ्य समाज की स्थापना कैसे हो, सर्वश्रेष्ठ परिवार का निर्माण कैसे हो ,राजा कैसा होना चाहिए, यह सब रामचरितमानस सिखाती है। यह पूरी दुनिया में अनुकरणीय महाकाव्य है। हम सबको प्रतिदिन रामायण का पाठ करना चाहिए। इस अवसर पर सत्येंद्र द्विवेदी, राजेंद्र मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला, राजेन्द्र अवस्थी, विष्णु तिवारी, अनिल शुक्ला, मिथिलेश पांडे, डा. अनिल मिश्रा, चन्द्र प्रकाश पांडे और अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.