बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा, संवाददाता। भगवान श्रीराम ने अपने उत्कृष्ट आचरण से अखिल विश्व को मानवता, प्रेम तथा पारिवारिक एवं सामाजिक मर्यादा का संदेश दिया। रामचरित मानस सत्य से विचलित मानव को युग-युगांतर तक सही मार्ग दिखाता रहेगा। यह बातें ग्राम गोधनी के मौनीबाबा आश्रम परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा में कथा वाचक अवधेशदास महाराज ने कही। श्रीराम कथा में चौथे दिन राम जन्मोत्सव मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट से आए कथा वाचक ने कहा कि तीन कल्प में तीन विष्णु का अवतार हुआ है। चौथे कल्प में साक्षात भगवान श्रीराम माता कौशल्या के गर्भ से अवतरित हुए। संगीतमय श्रीराम कथा में श्रोता मंत्रमुग्ध नजर आए। इस दौरान आनंद स्वरूप द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, शत्रुघन द्विवेदी, मोहनलाल विश्वकर्मा, शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.