मथुरा, फरवरी 1 -- नगर की प्रमुख सनातनी संस्था पञ्च यज्ञ प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस पाठ एवं प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया। संस्था के संस्थापक आचार्य विवेक उपाध्याय ने कहा कि श्रीरामचरितमानस ऐसा दिव्य ग्रंथ है, जिसे सुनने मात्र से ही मन को शांति और आत्मा को संतोष प्राप्त होता है। इस अवसर पर मैथिल ब्राह्मण महासभा के पंडित रामदेव भारद्वाज ने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल, अध्यक्ष योगेश धानौतिया, र...