उन्नाव, फरवरी 15 -- मोहान। शिवाला मंदिर पर भक्ति का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। लाउडस्पीकर का तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के रफीगढ़ी गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र शिव बक्श सिंह रविवार को गांव के बाहर स्थित शिवाला मंदिर में रामचरितमानस पाठ की तैयारी कर रहे थे। आयोजन के लिए वह लाउडस्पीकर और बिजली की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर उन्हें बाहर निकाला। परिजन गंभीर हालत में धर्मवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज ले गए, जहां चिकित्सकों...