दुमका, मई 8 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। नोनीहाट यज्ञ मैदान में आयोजित रामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ में रामायण पाठ से पूरा यज्ञ स्थली राम राज्य में तब्दील हो गया है। प्रत्येक दिन अयोध्या से पधारे व्यास मधुरेश जी के साथ राम दरबार के सामने बैठे ब्राह्मणों की टोली के द्वारा रामायण के हर एक पाठ का विस्तृत से चर्चा की जा रही है। इसे पूरा माहौल भक्ति में बन गया है। रामायण पाठ के बाद बांग्ला कीर्तन तथा रात में विद्वान भक्तों के द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जाता है। सुबह से ही राम दरबार के समक्ष पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रत्येक दिन बढ़ रही है। यज्ञ मैदान के बगल में फुटबॉल मैदान में विशाल मेले का अभी आयोजन किया गया है। यज्ञ समिति के सदस्य पंकज कुंवर, अरविंद कुंवर, विपिन कुंवर के साथ समिति के सभी कार्यकर्ता यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.