देवघर, अप्रैल 24 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। यज्ञ समिति लालपुर की ओर से लालपुर मोड़ में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाहन पारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को ध्वज निरोपण का कार्य किया गया। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित राकेश पाठक व उनके सहयोगी पंडित और मुख्य यजमान बालेश्वर ठाकुर के अलावे अन्य यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात ध्वज निरोपण का कार्य किया गया। इस दौरान लालपुर, नोनियाद, समलापुर, केराकुंडी, जोरासीमर, गोराडीह, कोरीडीह, बलवा, समलापुर, ताराजोरी आदि गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। महायज्ञ को लेकर ध्वज निरोपण कार्य के बाद पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। मौके पर यज्ञ समिति के मुकेश कुमार ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन 30 अप्रैल से 4 मई तक किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर 30 अप्रैल को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.