अलीगढ़, जून 27 -- रामघाट रोड पर अनियंत्रित हुआ कंटेनर, दीवार तोड़कर स्कूल में घुसा फोटो : - रामघाट रोड पर तालानगरी चौकी के सामने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाने के चलते हुआ हादसा - हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की दीवार टूटी, चालक को आई चोट, टहल रहे लोग बाल-बाल बचे अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रामघाट रोड पर तालानगरी चौकी के सामने ब्रेकर पर आगे चल रहे कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने के चलते पीछे आ रहा कंटेनर अनियंत्रित हो गया। वह कंटेनर से टकराते हुए हेरिटेज इंटरनेशन स्कूल की दीवार तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। उस समय कुछ लोग भी टहल रहे थे। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। हालांकि चालक को मामूली चोट आई है। यह घटना हरदुआगंज थाना क्षेत्र के तालानगरी चौकी के सामने रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस के अनुसार हरदुआगंज कस्बे की तरफ से दो कंटेनर क्वार्सी की ओर जा रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.