सोनभद्र, सितम्बर 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। चतरा विकास खंड के रामगढ़ साधन सहकारी समिति लिमिटेड को इस वर्ष धान क्रय केंद्रों की सूची से बाहर कर दिए जाने पर किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष और किसानों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समिति को धान क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग की। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ साधन सहकारी समिति जनपद की पांच सबसे बड़ी समितियों में से एक है। समिति के लगभग 2700 सदस्य सीधे धान और गेहूं विक्रय कार्य से जुड़े हुए हैं। विगत वर्ष इस समिति की तरफ से संचालित क्रय केंद्र पर पूरे जिले में सबसे अधिक धान खरीदा गया था। इसके बावजूद इस वर्ष समिति का नाम सूची से हटा दिया गया है। किसानों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.