महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नए साल में जिला विकास, विरासत व आधुनिकता के संगम की ओर बढ़ता दिख रहा है। रामग्राम की वैश्विक पहचान, ईको टूरिज्म से रोजगार, बेहतर सड़कें व डिजिटल सहकारिता की परियोजनाएं जिले के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को नई दिशा देंगी। नए साल में जिले को विकास के कई ठोस सौगात मिलने की उम्मीद है। जिले के चौक क्षेत्र में सोहगीबरवा सेंक्चुरी के अंदर भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थल रामग्राम के विकास के लिए चल रही 7.15 करोड़ रुपये की टूरिज्म परियोजना का नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। मेडिटेशन हॉल, रिसेप्शन, गेस्ट हाउस, विशाल हॉल, लैंडस्केपिंग, जलाशय के पास घाट निर्माण, बेंच, सूचना पट्ट व सोलर लाइट जैसे कार्य अंतिम दौर में है। साठ फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। मान्यता है कि यहां भगवान बुद्ध के आठवें ...