रामगढ़, मार्च 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के रामगढ़ कैंट प्रतिनिधि अनमोल सिंह सोमवार को सीओ सुदीप एक्का से मिले। इस दौरान छावनी परिषद क्षेत्र की पांच समस्याओं के बाबत विस्तार से जानकारी दिया.। छावनी क्षेत्र वासियों के कई लाभुकों का नाम अकारण मइयां सम्मान योजना से काटने की जानकारी दी। सभी को योजना का लाभ अविलंब सुनिश्चित करने की बात कही। अंचल कार्यालय में कर्मियों की कमी, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन कई माह से रुकने के बारे बताया। इसके अलावा आय, आवासीय, जाति बनाने के लिए एक अलग काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही अंचल में लंबित त्रुटि सुधार दाखिल खारिज, पारिवारिक प्रमाण पत्र निर्धारित समय अवधि में निर्गत करने की बात कही। पत्र की प्रतिलिपि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को भी प्रेषित की गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.