रामगढ़, अगस्त 25 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए रामगढ़ साइबर थाना पुलिस ने अपनी स्थापना के बाद पहली बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्णिमा देवी, पति टेकलाल महतो, ग्राम खोहा पोस्ट टोयार, थाना गोला, जिला रामगढ़ की निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 9 बैंक पासबुक, एक स्पीड पोस्ट रसीद और एक सिम कार्ड का कवर बरामद किया है। यह कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 03/25 में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। इस मामले में शिकायतकर्ता से 2 लाख 4 हजार 500 रुपये की ठगी की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने 23/08/2025 को पूर्णिमा देवी को साइबर थाना परिसर से विधिवत गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में ठगी में इस्तेमाल दस्तावेज और प्रमाण मिले। बरामद स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.