नैनीताल, फरवरी 2 -- भवाली। रामगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवद्वार के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्यालय के आठ छात्र-छात्राओं का चयन नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) योजना के तहत हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में आरती जीना, निशा बिष्ट, तनुजा रौतेला, ममता नेगी, नियति बिष्ट, यशवंत जीना, अर्जुन कुमार और भास्कर कुमार शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और लगन के साथ यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, शिक्षकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एनएमएमएस योजना के तहत चयनित छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र देव ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...