दुमका, सितम्बर 26 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ठाडी.हाट और उत्क्रमित हाई स्कूल काजो के छात्र-छात्राओं को ब्लॉक परिसर में साइकिल वितरण किया गया। बताते चले की मध्य विद्यालय ठाडीहाट सत्र 2025- 26 में 38 छात्र एवं 43 छात्राओं को तथा सत्र 2024 -25 में 11 छात्र एवं 07 छात्राओं सहित कल 98 बच्चों को साइकिल वितरण किया गया। तथा वही उत्क्रमित हाई स्कूल काजो के 16 छात्र एवं 22 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। जोकि दोनों विद्यालय में कुल छात्र-छात्राओं को मिलाकर 136 साइकिल वितरण किया गया। साइकिल वितरण के मौके पर ठाडी.हाट एवं काजो विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार एवं जोसेफ मुर्मू उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.