नैनीताल, अप्रैल 21 -- भवाली। रामगढ़ विकास संघर्ष समिति की ओर से नौ सूत्रीय मांगों को लेकर हाल ही में धरना-प्रदर्शन किया गया था। ग्रामीणों ने 2016 में स्वीकृत उप-तहसील रामगढ़ को शीघ्र संचालित करने, हरिनगर की भूमि पर मालिकाना हक देने, जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने जैसी मांगें उठाईं। इस संबंध में समिति ने खंड विकास अधिकारी को चेताया था कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। हालांकि, प्रशासन से वार्ता के बाद फिलहाल प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया। सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों और विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.