दुमका, फरवरी 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।प्रखंड के रामगढ़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुमका जिला संतमत सत्संग का 37वां वार्षिक जिला अधिवेशन श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस समागम के दूसरे दिन सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग और प्रवचन का लाभ उठाया। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में सबौर भागलपुर से पधारे तपोनिष्ठ आचार्य महर्षि वेदानंद ने अपने प्रवचन में आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने शरीर के भीतर के ईश्वर को पहचानने और उसे जगाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल में सामूहिक स्तुति, जप और ध्यान के साथ हुई। आयोजन समिति के मंत्री कैलाश मंडल और आयोजक कर्ता पुनेश्वर बाबा ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य समाज में शांति और सदाचार का प्रसार करना है। इस...