रामगढ़, फरवरी 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि 21 दिवसीय प्रवचन श्रृंखला के समापन के अवसर पर डॉ स्वामी युगल शरण ने रामगढ़ में 'ब्रज गोपिका सेवा मिशन' की स्थानीय इकाई की स्थापना की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। स्वामी जी ने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को श्री रानी सती मंदिर में नियमित सत्संग का आयोजन किया जाएगा। सत्संग के दौरान उनकी ओर से बताए गए रूपध्यान साधना का सामूहिक अभ्यास कराया जाएगा, जिससे साधकों को आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने जानकारी दी कि मिशन के अंतर्गत बाल संस्कार शिविर, युवा उत्थान शिविर और वार्षिक साधना शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इन शिविरों में बच्चों और युवाओं को नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सभी आयु वर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.