आगरा, अक्टूबर 24 -- फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ में बृहस्पतिवार की रात्रि दो पक्षों में मारपीट हो गई। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को शांति भंग में जेल भेजा। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ में राम अवतार पुत्र बहादुर सिंह व जयपाल पुत्र पूरन सिंह में शराब पीकर गाली-गलौज हो गई। दोनों पक्षों के लोगों मे जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान प्रथम पक्ष से सनी पुत्र पूरन सिंह, कृष्णा पत्नी सनी व दूसरे पक्ष से रामवतार पुत्र बहादुर सिंह,बहादुर सिंह पुत्र शोभाराम ,राधा पुत्री बहादुर सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी पर निबोहरा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। हालत गंभीर ...