नैनीताल, जनवरी 12 -- भवाली। रामगढ़ विकासखंड क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। खासकर रात्रि के समय लोगों का घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है, जिससे लोगों के दैनिक काम भी प्रभावित हो रहे हैं। गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की मांग की है। ज्ञापन में गांवों के मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और आवागमन वाले रास्तों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण लोगों को रात के समय गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से न केवल ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि गुलदार को लेकर बनी दहशत में भी कम होगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.