रांची, फरवरी 16 -- झारखंड के रामगढ़ जिले में राज्य का पहला ऐसा कैफे खुलने जा रहा है जिसे पूरी तरह से ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग चलाएंगे। 'ट्रांस कैफे' नाम का यह आउटलेट जिला कलेक्टरेट पार्क में स्थित है। इसका प्रबंधन किन्नर उत्थान समिति के 10 सदस्यों की ओर से किया जाएगा। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के अनुसार, इस पहल का मुख्य मकसद ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना है।जिला कलेक्ट्रेट पार्क से चलेगा 'ट्रांसकैफे', यह मकसद रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि 'ट्रांसकैफे' का उद्घाटन मंगलवार को होगा। 'ट्रांसकैफे' आउटलेट जिला कलेक्ट्रेट पार्क से चलेगा और इसे 10 ट्रांसजेंडर लोगों का एक समूह मैनेज करेगा। यह अनोखी पहल ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.