नैनीताल, अगस्त 25 -- मुक्तेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में धांधली के आरोप लगाते हुए सोमवार को रामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय के सामने कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी की। कांग्रेसियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की मदद से कांग्रेसियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। नैनीताल में जनप्रतिनिधियों के अपहरण की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही है। प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख रणजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, सुरेश मेर, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश आर्या, ग्राम प्रधान नंदू बिष्ट, दिनेश बिष्ट, सुभाष चंद्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.