पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय से जिले के रामगढ़ प्रखंड के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने की मांग की है। जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव रंजना चोपड़ा को पत्र लिखकर एवं नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन के मंत्रालय कक्ष में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सांसद ने इस निमित अनुरोध किया है। विभागीय सचिव को सांसद ने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं। परंतु गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के अभाव में स्थानीय विद्यार्थियों को गंभीर शैक्षिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना से जनजातीय समुदाय को न केवल शैक्षणिक अवसरों का विस्तार होगा, बल्कि ड्रॉपआउट दर में कम...